Sunela stone

क्‍यों पहनें Sunela Stone:

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार Sunela Stone गुरू से संबंधित है और यह धनु (सेजिटेरियन्‍स) और मीन (पाइसियन्‍स) पर अधिकार रखता है। पश्चिमी ज्‍योतिष के अनुसार यह धनु राशि वालों का बर्ड स्‍टोन है। यह पुखराज का उपरत्‍न है। इसलिए इसे पहनने से गुरू से संबंधित बेहतर लाभ मिलते हैं मान-सम्‍मान की प्राप्‍ति होती है, निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है और सामाजि‍क कार्यों में रूचि बढ़ती है।

पहनने से लाभ:

गुरू का यह उपरत्‍न धारण करने से गुरू ग्रह से संबंधित सभी लाभ प्राप्‍त होते हैं। यह धन और सम्‍मान में वृद्ध‍ि में सहायक होता है। इसका अर्थ है कि Sunela Stone पहनने से आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
सुनेला धारण करने वाला व्‍यक्‍ति मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ्‍य और दृढ़ बनता है साथ ही शिक्षा, न्‍याय और पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करता है। ऐसा कहा जाता है कि उच्‍च शिक्षा के लिए जा रहे विद्यार्थियों को सुनेला धारण करना चाहिए। यह लिवर और शुगर को कंट्रोल में रखने में भी सहायक होता है।

कीमत

भारतीय बाजार में सुनेला की कीमत 125 से 400 रू. प्रति कैरेट है। रंग, चमक और स्‍पष्‍टता के आधार पर इसकी कीमतें बढ़ती जाती हैं। ज्‍योतिष रेमि‍डी के लिए खरीदते समय बेहतर चमक वाला सुनेला खरीदना चाहिए जिसकी कीमत 300 से 400 रू. प्रति कैरेट होती है।

Comments

Popular posts from this blog

Best Quality GemStone Neelam in India - Pandit NM Shrimali

Online Shani Sade Sati Report

Best Kundali Match Making and Kundali Milan Online - Pandit NM Shrimali